सांजू| कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास संचालित दी नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का एटीएम केबिन बनकर पिछले 20 दिनों के दौरान तैयार हो गया है। लेकिन ग्रामीणों को अभी तक एटीएम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एटीएम केबिन बनकर लगभग तैयार है। ग्रामीणों ने एटीएम सुविधा को जल्द शुरू कराने की मांग बैंक प्रबंधन से की है।