पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 142 पंचायतों में 9100 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य

142 पंचायतों में 9100 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे मेरा गांव स्वस्थ गांव कार्यक्रम के तहत हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक यादव ने बताया कि मेरा गांव स्वस्थ गांव अभियान के तहत जिले की 142 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा चुके है।

इन शिविरों में 9100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया। उन्होंने बताया कि नागौर ब्लाॅक में 703, मूण्डवा 646, मेड़ता 717, डेगाना 914, रियां 1170, परबतसर 1435, मकराना 777, कुचामन 435, डीडवाना 816, लाडनूं 853 तथा जायल में 596 रोगियों की जांच व उपचार किया गया। एपीडेमोलोजिस्ट साकिर खान ने बताया कि शिविर में टीबी रोगियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए उनके आधार नंबर भी लिंक किए जा रहे हैं।

इनके अतिरिक्त मधुमेह से पीड़ित 1100 तथा उच्च रक्तचाप के 1400 रोगियों की जांच व उपचार किया गया। शिविर में आरबीएसके टीमों की ओर से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया जा रहा हैं। फार्म भी भरा जा रहा है। इसके अतिरिक्त टीम के सदस्य पेम्फलेट वितरित कर ग्रामीणों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

मेरा गांव - स्वस्थ गांव

चिकित्सा विभाग के अभियान के तहत आयोजन, डायबिटिज के 1100 व बीपी के 1400 मरीजों की भी जांच

पालड़ी कलां में न्याय आपके द्वार शिविर, डिस्कॉम ने जारी किए 19 कनेक्शन

डेगाना | ग्राम पंचायत पालड़ी कलां में न्याय आपके द्वार शिविर शुक्रवार को आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी ने की। शिविर में 19 विद्युत कनेक्शन जारी किए गए एवं 7 पोल बिजली के चेंज किए गए व ढीले तारों को सही किया गया। शिविर में 253 मामलों का निष्पादन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार महेशदत्त शर्मा, बीडीओ प्रहलादराम डूडी, पंचायत समिति एईएन महावीर बांगड़ा, सरपंच रामेश्वरलाल प्रजापति, एईएन विद्युत रियांबड़ी विकास शर्मा, सीडीपीओ सुधारानी यादव, ग्राम सेवक कैलाश कुमार, पीईओ बक्शाराम, प्रोग्रामर अविनाश शर्मा, आएलआर तुलछाराम, जुगलकिशोर सिंह, डॉ. कानाराम, पशु चिकित्सक मनोज कुमार, जलदाय विभाग जेईएन धर्मवीर सिंह, ओबीसी बैंक मैनेजेर सुखविंदर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...