बोरावड़ | आसरवा के पास एक बाइक के फिसलने पर बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वनकर्मी महिपाल सिंह अपने अधीन चल रहे मनरेगा के कार्य का मस्टररोल क्षेत्रीय कार्यालय डीडवाना में जमा करवा कर अपने गांव लोरोली आ रहे थे। नागौर जयपुर राजमार्ग पर आसरवा के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक तथा पीछे से आ रही पिकअप को साइड देने के लिए सड़क से नीचे उतर गए। यहां पड़ी कंकरीट में बाइक फिसल जाने के कारण घायल हो गए। जिन्हें राहगीर नगवाड़ा के नरेन्द्र सिंह ने आसरवा में प्राथमिक उपचार करवा कर बोरावड़ चिकित्सालय भिजवाया।