पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों की समस्याओं के निवारण के लिए किया आह्वान, चुनौतियों पर भी की चर्चा

स्कूलों की समस्याओं के निवारण के लिए किया आह्वान, चुनौतियों पर भी की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| राजस्थान इंडिपेंडेंट स्कूल एलाएंस की ओर से संगोष्ठी का आयोजन निजी होटल में किया गया। एक दिवसीय संगोष्ठी शिक्षा चिंतन, एवं चुनौतियां पर आयोजित की गई। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा एवं शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता के लिए निरंतर जागरूक रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। वहीं शिक्षण संस्थानों के प्रति सरकार की शंकालू दृष्टि का विरोध करना, सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध है ईएसआई कटौती की समाप्ति के प्रयास करना, मान्यता संबंधी नियमों उपनियमों का सरलीकरण, मियादी जमा राशि, भवन बाध्यता, प्रमाण पत्र, जुर्माना, कागजी कार्यवाही, पांचवीं और आठवीं बोर्ड बाध्यता समाप्त करने के निरंतर प्रयास, राजस्थान विद्यालय विधेयक में संशोधन, गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत करवाना, शांति निकेतन की तर्ज पर गुरुकुल शिक्षा काे शुरू करवाने के प्रारूप पर चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. महेंद्र कर्णावट ने कहा कि शिक्षा के द्वारा हम अच्छे नागरिकों का निर्माण कर सकते है। इस मौके पर जिला सचिव विनेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में केपी भाटी, नरपतसिंह शेखावत, कृष्णगोपाल पाराशर, मुकेश वैष्णव, उगराराम मौलासर, हरदेव गारू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...