पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीवन में योग के बताए फायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| शहर के हाऊसिंग बोर्ड स्थित योग भवन में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जैन विश्व भारती संस्थान द्वारा संचालित एमए, एमएससी योगा का एक माह का शिविर का शुभारंभ एडीएम बलवंतसिंह एवं भाजपा नेता जगवीर छाबा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एडीएम बलवंतसिंह ने अपने उदबोधन में बताया कि योग से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रखते हुए जीवन में संतुलन बनता है। भारत स्वाभिमान के संयोजक सीताराम ताण्डी ने कहा कि नियमित योग से रोगी भी योगी बन जाता है और मानव से महामानव बन जाता है। योग से तनाव मुक्त और तंदुरूस्ती मिलती है और मनुष्य आलस्य त्याग करके अपने कार्य को अच्छी तरह से कर पाते हैं। इस अवसर पर अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी ओमप्रकाश पुनिया, सह नोडल अधिकारी वेद गोपाल शर्मा, योग प्रशिक्षक दीपा चौधरी, मुकेश गौड़ मौजूद थे। इस मौके पर लोगों ने योगाभ्यास भी किया।

खबरें और भी हैं...