पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज को सिर्फ वोट बैंक ही नहीं समझें राजनैतिक दल : प्रजापति

समाज को सिर्फ वोट बैंक ही नहीं समझें राजनैतिक दल : प्रजापति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापति युवा शक्ति संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को झड़ा तालाब स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश से आए हुए सदस्यों की उपस्थिति में समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने कहा कि समाज को केवल वोट बैंक समझकर 70 वर्षों से सम्पूर्ण राजनैतिक पार्टियों ने इस्तेमाल किया। लेकिन अब हमें मिलजुल कर सभी राजनैतिक पाटियों को यह बताना है कि कुम्हार समाज केवल वोट बैंक नहीं है। ना हमारा समाज किसी भी पार्टी में पद का लालची है। आगामी चुनावों के दौरान इस बार सम्पूर्ण कुम्हार समाज बहिष्कार करके विरोध दर्ज कराएगा। संगठन के सचिव कैलाश प्रजापति ने कहा कि आजादी के बाद किसी भी सरकार ने अभी तक मिट्टी से जुड़े और काम करने वाले कुम्हारों को जमीन तक नहीं दी है। संगठन के उपाध्यक्ष मायाराम प्रजापति ने कहा कि राजस्थान के हर जिले में छात्रावास के लिए 2 बीघा जमीन कुम्हार समाज को देनी चाहिए। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 17 जून को सम्पूर्ण राजस्थान के कुम्हार हजारों की संख्या में हायर सैकण्डरी स्कूल के मैदान नागौर में एकत्रित होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया जाएगा। बैठक में दयाराम प्रजापति, डा. कैलाश नागौर, विनोद प्रजापति, राजू प्रजापति, बजरंग प्रजापति, राजू बॉक्सर, सुरेश, दिनेश, कालू, विजेन्द्र, छोटू, परसाराम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...