नागौर| ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर अब ग्राम विकास अधिकारी ही पदभार संभालेंगे। पहले रिक्त पदों पर कनिष्ठ लिपिक और पंचायत प्रसार अधिकारी को भी चार्ज देने के आदेश थे। लेकिन पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने पिछले दिनों इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राजस्थान ग्रामसेवक संघ की नागौर शाखा के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे ग्राम विकास अधिकारियों के मनमर्जी से तबादला करने पर अंकुश लगेगा।
जिलाध्यक्ष मेहराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री रामनिवास सेवर, उपाध्यक्ष पोकरराम ढाका, मंत्री मोहनराम प्रजापत, संयुक्त मंत्री बलवीर बागड़ा, रामावतार, राधेश्याम सांखला, किशनपाल सिंह आदि ने बताया कि संघ चार साल से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा था। पदनाम परिवर्तन के बाद ग्राम सेवकों के लिए यह सरकार का दूसरा बड़ा आदेश है। उन्होंने पंचायतीराज मंत्री, मुख्यमंत्री और विभाग के शासन सचिव का आभार जताया है।