पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांचौड़ी थाने में सीएलजी बैठक अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश

पांचौड़ी थाने में सीएलजी बैठक अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के पुलिस थाने में अाज शाम करीब 6 बजे नागौर सीओ सुभाष मिश्रा ने सीएलजी की बैठक ली। सीअाे ने कहा कि अगर कहीं काेर्इ अपराध हाे रहा हाे ताे तुरंत इसकी सूचना पुलिस काे दें। जिससे समय रहते अपराध पर लगाम कसी जा सके व अपराध कम किए जा सके। वहीं ग्रामीण अपने बीट कांस्टेबलों से संपर्क में रहें। अपराध की जानकारी मिलते ही संबंधित बीट कांस्टेबल काे सूचना दें। जिससे अपराधों में कमी लाई जा सके। सीअाे ने कहा कि अभी बारिश का समय है। जिससे थानों में ज्यादातर मामले जमीनों काे लेकर दर्ज होते है। ऐसे में अापस में बैठकर समस्या का समाधान करके अपनी खेती पर ध्यान दें। जिससे अापस में भाईचारा बना रहे। बैठक में पांचौड़ी थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, पांचौड़ी सरपंच प्रतिनिधि मूलाराम सुथार, लक्ष्मण प्रजापत, देवीलाल वैष्णव, ओमसिंह, पंचायत समिति सदस्य करणसिंह, महिपालसिंह, पेमाराम डेलू, गाैतमचंद लाेढ़ा, माेहनराम बिश्नोई, जाेराराम, भाेमासर के रेखाराम जांगू आसपास के कर्इ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...