पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीएम बोले : औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़े इसके लिए विभाग समन्वय बनाएं

एडीएम बोले : औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़े इसके लिए विभाग समन्वय बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि जिले में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है विशेषकर पानी सड़क और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से रहे इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपस में सामंजस्य स्थापित कर नियमित रूप से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक के दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से प्राप्त 15 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के बोर में विस्तार से चर्चा की गई। अशोक कुमार ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए की बासनी औद्यागिक क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्षा के मौसम में यहां बरसात का पानी एकत्रित ना हो इसके लिए पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने नगरपरिषद् के अधिकारियों को बासनी रोड पर राॅटरी क्लब द्वारा निर्माण किए हुए चौराहा के रखरखाव एवं सौंदर्यकरण पर भी शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चौराहा के आसपास जरूरत के मुताबिक यातायात सांकेतिक निशान भी लगाए जाएं।

गोगेलाव में जीएसएस बनाने के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने गोगेलाव में बनने वाले 132 केवी. के जीएसएस का निर्माण शीघ्र कराने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम के अभियंता को निर्देश दिए कि इस कार्य में जहां परेशानी हो रही है उसका निदान किया जाए अगर समस्या का समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को पत्र लिखना हो तो बताए। बैठक में औद्योगिक विभाग के महाप्रबंधक सुग्रीव मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले कि विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...