अनुजा निगम से ऋण के लिए एक साल पहले आवेदन करने के बाद भी नागौर के 13 दिव्यांगों को ऋण की स्वीकृति नहीं मिली है। जबकि इसके बाद आवेदन करने वाले कई आवेदकों का ऋण स्वीकृत हो गया है। राजस्थान प्रदेश सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में 13 दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनका पांच लाख रुपए का ऋण स्वीकृत करने की मांग की है।
अपने ज्ञापन में दिव्यांगों ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले अनुजा निगम कार्यालय में दिव्यांग ऋण के लिए औपचारिकता पूरी कर आवेदन जमा करवाया था। उनके साथ चेक बुक और प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी दिए थे। यह फॉर्म अनुजा निगम नागौर से मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन योजना के तहत जयपुर मुख्यालय भिजवाए गए थे। उन्होंने बताया कि उनके आवेदन एक साल से जयपुर मुख्यालय में पड़े हैं। लेकिन ऋण स्वीकृति नहीं मिली है। जबकि उनके बाद आवेदन करने वाले कई लोगों का ऋण स्वीकृत हो गया है। उन्होंने जल्द ऋण की स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
यह हैं योजना में आवेदन करने वाले दिव्यांग
साडोकण के धन्ना राम व राधाकिशन, बोड़वा के रामनिवास, ग्वालू के भूरा राम, थिरोद के बलदेवराम व अमराराम, फिड़ौद के हरिराम व हनुमानराम, डेहरू के शंकरराम, नागौर के हरिश्चंद्र व राजूराम, ताऊसर के मदनराम, जोधियासी के जेठाराम ने एक साल पहले मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण के लिए आवेदन किया था।