नागौर | दो अलग अलग हादसों में दो युवक घायल हाे गए। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह साढ़े 9 बजे मूंडवा चौराहे पर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बड़ली निवासी जुगलकिशोर पुत्र धन्नाराम माली बाइक लेकर जा रहा था। इस दौरान मूंडवा चौराहे पर पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसी प्रकार गडरिया सुरपालिया निवासी पेमसिंह पुत्र अनोपसिंह की बाइक का टायर फटने से वह गिर गया जिससे उसके चोट आई। उसे बेहोशी की हालत में जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया।