आरएएस | ऑनलाइन आवेदन अब 31 तक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा कर 31 मई कर दी है। पूर्व में यह अंतिम तिथि मंगलवार को पूरी हो रही थी। आयोग के सचिव पीसी बैरवाल ने बताया कि आरएएस 2018, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, एसीएफ एंड रेंज फॉरेस्ट ऑॅफिसर, कॉलेज लेक्चरर सारंगी वाद्य, सांख्यिकी अधिकारी, वाइस प्रिंसिपल एंड सुप्रींटेंडेंट आईटीआई, ग्रुप इंस्ट्रक्टर व अन्य, एईएन, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड, असिस्टेंट टाउनप्लानर, संस्कृत शिक्षा विभाग के विभिन्न पद और प्रोटेक्शन ऑॅफिसर पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।