कर्नल पीएस राठौड़ युवाओं को बताएंगे कॅरिअर निर्माण के टिप्स
कॅरिअर निर्माण और अपनी पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों, युवाओं और उनके अभिभावकों के सामने अक्सर यह समस्या होती है कि वो अपने बच्चों को किस स्ट्रीम में आगे बढ़ाएं साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स।
इन सबको लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के दिमाग में कई तरह की उलझनें भी बनी रहती हैं। कई तरह के सवाल व मन में अनेक शंकांए भी रहती है। युवाओं और अभिभावकों की इन तमाम मुश्किलों को आसान कर रहा है दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किया गया भास्कर संवाद कार्यक्रम। जिसमें प्रत्येक गुरुवार को शाम 4 से 5 बजे तक आपके सवालों के जवाब देने के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अिधकारी पीएस राठौड़ उपलब्ध रहेंगे। आप कॅरिअर, मोटिवेशनल बिंदु सहित जेईई एडवांस के बाद कॅरियर की दिशा, किस विषय में प्रवेश लेना चाहिए सहित अन्य विषयों से संबंधित सवालों के जवाब पाने के लिए आप दैनिक भास्कर के मोबाइल नंबर 8562864202 पर सीधी बात कर सकते हैं।