पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज नागौर आएगी हवाई अड्डा प्राधिकरण की टीम

आज नागौर आएगी हवाई अड्डा प्राधिकरण की टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील कराने के प्रयासों के बीच गुरुवार को भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की टीम नागौर आएगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी के कार्यालय के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री को फोन कर इसकी जानकारी दी है।

नागौर आने वाली टीम बीकानेर रोड पर हवाई पट्टी का निरीक्षण करेगी। स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौधरी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर नागौर हवाई पट्टी का विस्तार कर हवाई अड्डा विकसित करने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...