पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस भाजपा के दिग्गज नेता आने को तैयार बैठे हैं, लेकिन चले हुए कारतूसों को नहीं देंगे नई पार्टी में जगह : बेनीवाल

कांग्रेस भाजपा के दिग्गज नेता आने को तैयार बैठे हैं, लेकिन चले हुए कारतूसों को नहीं देंगे नई पार्टी में जगह : बेनीवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ बड़े दिग्गज नेता उनकी नई पार्टी में आने को तैयार बैठे हैं, लेकिन वे नई बनने वाली पार्टी में चले हुए कारतूसों और जनाधार विहीन नेताओं को जगह देने वाले नहीं हैं।

पत्रकार वार्ता में बेनीवाल ने कहा कि सात दिसंबर 2016 को नागौर से पहली हुंकार भरी थी। अब सीकर से चौथी हुंकार रैली 10 जून को स्टेडियम में होगी। इसमें सात लाख किसान व युवा मौजूद रहेंगे। इससे पूरे प्रदेश की राजनीति की दिशा तय होगी। इसी दिन जयपुर की हुंकार रैली की तारीख तय होगी। मांगें पूरी होने के बाद ही लौटेंगे। सरकार ने 50 हजार का कर्ज माफ करने का दिखावा किया। किसान को पंजाब और तेलंगाना की तर्ज पर बिजली देनी होगी।

बेनीवाल ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में जिसे तीसरा मोर्चा समझा जा रहा है, वहीं पहला मोर्चा होगा। किरोड़ी लाल मीणा के बीच रास्ते में साथ छोड़कर भाजपा में चले जाने के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि बीच में उनके साथ छोड़कर जाने को लेकर उनसे अब तक कोई बात नहीं हुई है। बेनीवाल ने कहा कि आधा दर्जन मंत्री दागदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

पत्रकार वार्ता

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने हुंकार रैली को लेकर की पत्रकार वार्ता

बेनीवाल ने कहा-सरकार को दो लाख भर्तियां और निकालनी चाहिए, बिजली थाने बंद हों

नौकरी : सरकार ने बजट में एक लाख नौकरी निकाली है। सरकार को दो लाख भर्तियां और निकालनी चाहिए।

बिजली थाने : भाजपा जब विपक्ष में थी, तब उसने बिजली थानों को बंद करने की मांग की थी। किसान को एक जुर्म की दो बार सजा मिल रही है। पहले वीसीआर के जरिए आर्थिक दंड भोगता है और उसके बाद बिजली चोरी को लेकर उसके खिलाफ पुलिस चालान करती है। यह थाने बंद होने चाहिए।

प्याज का समर्थन मूल्य : सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन अब तक खरीद शुरू नहीं की है। प्याज का समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए।

लोकायुक्त : प्रदेश में लोकायुक्त तो बना दिया, लेकिन वह अधिकार विहीन है। लोकायुक्त ने दर्जनों प्रकरणों की जांच की सीएम को दी। उन्हें सीएम दबाए बैठी है। लोकायुक्त को एसीबी की तर्ज पर एफआईआर दर्ज करने के अधिकार दिए जाने चाहिए।

खबरें और भी हैं...