भाजपा के नागौर जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता के बीकानेर हाइवे पर बने एक भवन में लगा बिजली मीटर डिस्काॅम अधिकारियों ने उतरवाकर लैब में जांच के लिए भेजा है। एक्सईएन अारबी सिंह ने बताया कि कंप्यूटर से जारी रिपोर्ट के आधार पर करीब दस जगहों पर जांच की गई। जिसमें उत्ता का भी मीटर था। उसमें 12 माह से रीडिंग सही नहीं थी। सामान्य चैकिंग के बाद मीटर उतारा। मीटर की स्क्रीन डेमेज थी। मीटर कनेक्शन उत्ता की प|ी के नाम है। सोमवार तक जांच रिपोर्ट आएगी। रामचंद्र उत्ता का कहना है कि सात माह पहले मीटर बदलने का आवेदन किया था।