ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने गुरुवार देर रात को 62 विकास अधिकारियों के तबादला और एपीओ आदेश जारी किए गए हैं। इसमें डीडवाना बीडीओ मेजर अली, नावां बीडीओ जगदीश प्रसाद बैरवा, मकराना बीडीओ शिवदयाल शर्मा को एपीओ किया गया है।
अर्चना मौर्य को छबड़ा (बारां) से डीडवाना, सतपाल कुमावत को नागौर से सांभर लेक, अजीत सिंह को फतेहपुर (सीकर) से नावां, विजय प्रकाश शर्मा को कुचामन सिटी से पीपराली (सीकर) लगाया है। एपीओ चल रहे मनोहरलाल शर्मा को लाडनूं बीडीओ लगाया गया है।
लाडनूं विकास अधिकारी को शिक्षा विभाग में भेजा, कविता जसोरिया का तबादला निरस्त: लाडनूं विकास अधिकारी कैलाश चंद अरडावतिया की बीडीओ पद पर ली गई सेवाएं समाप्त कर उनके मूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है। वहीं, कविता जसोरिया (आरआरडीएस) का 11 अप्रैल को मेड़ता सिटी पंचायत समिति में विकास अधिकारी लगाने का आदेश भी निरस्त किया गया है।