पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीम सेना ने किया दावा: प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर उतारेंगे अपना प्रत्याशी

भीम सेना ने किया दावा: प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर उतारेंगे अपना प्रत्याशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| जय भीम सेना आगामी विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। शुक्रवार को नागौर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजस धौलीपाल ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दलितों और मजदूरों , किसानों पर अत्याचार हो रहे है और कोई भी पार्टी समाज का ध्यान नहीं दे रही है। बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम पर वो लोग राजनीति करते हैं। जिन्होंने अम्बेडकर को ठीक ढंग से नहीं पढ़ा। अम्बेडकर ने कभी किसी समाज से दूर रहने या उनका विरोध करने की बात नहीं कही। धोलीपाल ने कहा कि पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का भाव कायम करेगी। इस अवसर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भीमसिंह, प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल नायक, राष्ट्रीय महासचिव युनूस खान, जिलाध्यक्ष जीवणमल गुर्जर भी उपस्थित थे।

कार्यकारिणी का भी किया विस्तार

सर्किट हाऊस में प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें महिला प्रतिनिधि कार्यकारी मंजू शर्मा, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा मोतीराम, उपाध्यक्ष जीवराज, रामनिवास, राधेश्याम नाई, आनंद कसाणा, घासीराम, आकाश, मंत्री शोभाराम, जीतू लुहार, बाबूलाल, सांवताराम,सचिव संग्रामसिंह, गोविन्द, जीतू, देवनारायण, आकाश शर्मा, मोहम्मद रफीक निम्बी, युवा मोर्चा नागौर सुखाराम को कार्यकारिणी में शामिल किया।

खबरें और भी हैं...