पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा में शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी दिया बल

कथा में शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी दिया बल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| चेनार गांव के बड़की बस्ती में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सात दिवसीय आयोजन में बालाजी सेवा धाम श्रीबालाजी के महंत बजरंगदास महाराज ने अपने प्रवचन में शिक्षा के साथ साथ संस्कारों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शील का अभिवादन करने व बड़ों की सेवा करने वालों के जीवन में सदैव आयु, विद्या, यश व बल अभिवृद्धि करते रहते हैं। विदुर प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों के भाव के भूखे हैं भक्ति कैसे या किस पद्धति से की जाए के स्थान पर महत्वपूर्ण है आपके भाव कैसे हैं। उन्होंने कहा भगवान भाव के भूखे होते हैं, जब भी भक्त उनका स्मरण करते हैं वो उनकी पुकार सुनकर उनकी मदद करने के लिए जरूरत आते हैं। इस दौरान चेनार सहित हनुमान बाग सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर आयोजक परिवार के सुखराम सोलंकी, नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी, अखिलेश, प्रवीण व पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, भूराराम डूडी, ओमप्रकाश ईनाणियां, रामलाल सदावत, दिनेश देवड़ा, मूलचंद भाटी, डॉ. शंकर लाल परिहार, नरेश पुरोहित, खींवसिंह सोलंकी, रामनिवास सांखला, राधाकिशन तंवर, अनवर अली, भागीरथ बजाज, ओम प्रकाश गहलोत, अशोक कुमार मच्छी, हजारीराम बिश्नोई, रामकुमार सोलंकी मौजूद थे। कार्यक्रम में संत जानकीदास महाराज का भी पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म को निभाना चाहिए

गोगेलाव| निकटवर्ती गांव बाराणी में सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। संत परमेश्वर गिरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस रामकथा में संत डूंगरदास महाराज ने कथा का वाचन किया। वर्तमान समय में यदि हनुमंत भाव समाज व लोगों के जीवन में रहे तो किसी भी महिला के साथ अत्याचार नहीं होगा। विभीषण से यह सीख लेनी चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म को निभाना चाहिए। इस अवसर पर बाराणी सरपंच आसाराम जांगू, भंवराराम, कालूराम गोदारा, भोमसिंह, रामजीवण, मांगूदान, मोहनराम सारण, केशाराम, लूण सिंह, बालकिशन भाटी, चोखाराम जांगू, गोवर्धन राम सारण, सत्यनारायण सारण, परमेश्वर सारण आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...