नागौर| दिल्ली दरवाजा के बाहर स्थित मदरसा फैजाने गरीब नवाज का सालाना जलसा व 41वीं हजरत बू अली शाह कलंदर कांफ्रेंस 26 मई को होगी। मौलाना मोहम्मद इमरान अशफाकी ने बताया कि कांफ्रेंस के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर मदरसे के सदर मोहम्मद सलीम, मौलाना मोहम्मद काजिम, अब्दुल कादिर, हाफिज मोहम्मद जावेद, हाफिज अबूल अश, अब्दुल अजीज, कालू उर्फ चमन अली बाबा, शेर मोहम्मद, मोहम्म्द यासीन भी मौजूद थे। कांफ्रेंस में खुसूसी मेहमान मुफ्ती मोहम्मद हुसैन अबुल हक्कानी दरभंगा होंगे। सदारत मुफ्ती वली मोहम्मद रिजवी करेंगे। जोधपुर के मुफ्ती मोहम्मद फैयाज अहमद की सरपरस्ती में कांफ्रेंस होगी। पाली के कारी मोहम्मद शरीफ और बासनी के कारी मोहम्मद शरीफ कादरी नात पेश करेंगे।