पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंद्रा कॉलोनी में 2 घरों से विदेशी मुद्रा, 2 लाख नगद, 25 तोला सोना चोरी

इंद्रा कॉलोनी में 2 घरों से विदेशी मुद्रा, 2 लाख नगद, 25 तोला सोना चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार को रात में दो घरों से चोरों ने विदेशी मुद्रा, दो लाख रुपए नगद, 25 तोला सोना सहित 80 तोला के करीब चांदी चोरी कर ली। घटना के समय दोनों के मकान मालिक नागौर में नहीं थे। इसी का लाभ चोरों ने उठाया। घटना के बाद पड़ोसियों ने मकान मालिकों को फोन कर इसकी सूचना दी।

इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की। कोतवाल सुरेंद्रसिंह जोधा ने बताया कि गौतम सैन निवासी इंद्रा कॉलोनी और पंकज सोनी के घरों में यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि गौतम सैन के निवास में चोर मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे थे। जहां उन्होंने अलमारी को तोड़कर 15 तोले सोना, 50 तोला चांदी, सवा से डेढ़ लाख रुपए नगद चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोरों ने आर्टिफिशियल गहने भी चोरी किए है। गौतम ने बताया कि चोरों ने बच्चों के गुल्लक से भी राशि निकाल ली। घटना रात को करीब एक से तीन बजे की होने की संभावना है। सैन ने बताया कि वे अपने जयपुर स्थित अावास पर परिवार सहित 16 मई को ही निकले थे। लेकिन पीछे यह घटना हो गई।

दूसरे घर काे भी सूना देख चोरी की वारदात

चोरी की दूसरी वारदात पंकज सोनी पुत्र संपतलाल सोनी के घर में हुई। यहां चोरों ने कुछ मात्रा में विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के जेवरात जिनमें ब्रासलेट, अंगूठी, चांदी के सिक्के, लोटा सहित करीब पचास हजार रुपए नगद चोरी हो गए। कोतवाल जोधा ने बताया कि दोनों वारदातों की शिकायत आने के बाद मामला दर्ज किया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...