पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले राज्यपाल का येद्दियुरप्पा को शपथ का न्यौता देना गलत

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले- राज्यपाल का येद्दियुरप्पा को शपथ का न्यौता देना गलत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा के येद्दियुरप्पा को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए न्यौता देने के विरोध में कांग्रेसी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पूतला फूंका। शहर के कांग्रेसी कार्यालय में शाम 4 बजे बाद शुरू हुई बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैठक में जिले के ब्लॉक व जिला स्तरीय अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीए के पास विधायकों की संख्या अधिक होने के बावजूद राज्यपाल ने भाजपा के येद्दियुरप्पा को शपथ दिलाने का न्यौता दिया। इस लेकर देशभर में विरोध है और कांग्रेसी कार्यकर्ता गुस्से में है। बैठक में पूर्व विधायक बिरधाराम चौधरी ने कहा भाजपा खुलेआम संविधान का मजाक बना रही है। कानून को ठेंगा दिखाकर बहुमत नहीं होने के बावजूद सत्ता का दुरुपयोग करने में जुटी है। पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। बिना बहुमत सरकार बनाना जनता के मत का दुरुपयोग है। अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। महिला जिला अध्यक्ष गीता सोलंकी ने कहा कि पीएम मोदी जनता की आवाज को दबा रहे हैं। पूर्व प्रधान आईदान राम भाटी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोमाणी, गोविंद कड़वा, प्रधान ओमप्रकाश सेन, हनुमान बांगड़ा, सभापति कृपाराम सोलंकी, जगन्नाथ बुरड़क, मोहम्मद असलम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदाराम मेहरिया, पीसीसी सदस्य भगवानाराम तांड़ी, भूरा राम डूडी ने भी विचार रखे। इस मौके पर अब्दुल हमीद गौरी, राजेंद्र डूकिया, जगदीश बागडिय़ा, मनोज देवल, शमशेर खोखर, भंवराराम गोदारा, शौकत अली बासनी, लियाकत खां, अशोक मच्छी और विकास जाखड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...