नागौर | पीएचईडी व राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें प्लम्बर मय हैंडपंप मिस्त्री, घरेलू उपकरण की मरम्मत व हाउस वायरिंग का 69 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने व खाने की सुविधा राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु 18 से 35 साल निर्धारित है। सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 600 व अन्य के लिए 300 रुपए है। प्रशिक्षण के बाद टूल किट निशुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पहला बैच लाडनूं में 30 मई से शुरू होगा। पंजीकरण आवेदन फार्म जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी खंड/उपखंड कार्यालयों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे।