पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल की बच्ची हौज में गिरी, युवकों ने बचाई जान

दो साल की बच्ची हौज में गिरी, युवकों ने बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर के आंगन में बने हौज में 2 साल की बच्ची शुक्रवार को गिर गई। जिसे पास ही क्रिकेट खेल रहे युवकों ने हौद में कूद कर बचा लिया। बच्ची की तबीयत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीडियारा गांव के मेहराम की दो वर्षीय प्रियंका हौज में गिर गई। इस दौरान उसकी मां हौज से पानी निकाल रही थी। तभी हौज का ढक्कन खुला रह गया और इसी दौरान प्रियंका उसमें खेलती हुई उसमें जा गिरी। हौज करीब दस फीट गहरा था। इस दौरान घर में माता और पुत्री अकेले ही थे। घटना के बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और चिल्लाने लगे। इसी दौरान पास ही मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो सभी युवक दौड़ कर मौके पर पहुचंे। उन्होंने प्रियंका को बचाने का अपनी ओर से हरसंभव प्रयास किया। युवकों में मांगलोद निवासी तेजवीरसिंह, हरेंद्र डिडेल और राजूराम थालौड़ ने घर में से ही रस्सी की व्यवस्था की। इसके बाद साथियों की मदद से राजूराम को हौज में नीचे उतारा गया। जहां उसने प्रियंका को बाहर निकाला। इसके बाद प्रियंका के पेट से पानी निकाला गया। घटना के बाद युवकों के प्रयासों की सभी ने सराहना की।

खबरें और भी हैं...