नागौर | कांस्टेबल गेनाराम प्रकरण में आरोपी ललिता को गिरफ्तार करने की मांग परिवार की ओर से की गई है। गृहमंत्री के नाम एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि गैनाराम को आरोपियों ने बहुत परेशान किया। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने मिलकर जमीन भी हथिया ली। जिसके चलते गैनाराम ने आत्महत्या कर ली। खुमाराम ने बताया कि आईजी बीएल मीणा ने जांच करने के बाद पत्रावली एसओजी को सौंप दी। इस प्रकरण में जांच अधिकारी ने आरोपी राधाकिशन, भंवरू खां, कालूराम, भंवरलाल आदि को आरोपी माना। ज्ञापन में बताया गया कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनकी गिरफ्तारी करनी जरूरी है। परिवार के राकेश ने कहा कि चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाए। इस मौके पर हरिराम खारड़िया, अणदाराम, भजनसिंह, नथुराम, रूघाराम, अर्जुनराम आदि मौजूद थे।