नागौर | कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टे की खाईवाली करते पाए जाने पर दो जनों को पकड़ कर 6 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। कोतवाल सुरेंद्रसिंह जोधा ने बताया कि पुराना बस स्टैण्ड परिसर से राजेंद्र पुत्र बंशीलाल जाट निवासी अड़वड़ हाल निवासी शिव कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे 4090 रुपए बरामद किए है। यह कार्रवाई एसआई सुनील, एएसआई रामेश्वरलाल सारस्वत और कांस्टेबल नवरतन ने की। इसी प्रकार हैड कांस्टेबल रामकुमार विश्नोई, लाखाराम और रामचंद्र ने फकीरों के चौक में दबिश देकर श्रवण पुत्र कुंभाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे 2600 रुपए की नकदी बरामद की है।