पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब तीन दिन में हड़ताल खत्म नहीं की तो मनरेगा संविदाकर्मियों की सेवा होगी समाप्त

अब तीन दिन में हड़ताल खत्म नहीं की तो मनरेगा संविदाकर्मियों की सेवा होगी समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल पर चल रहे मनरेगा संविदाकर्मियों पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। हड़ताल पर चल रहे 97 संविदाकर्मियों को तीन दिन में काम पर लौटने का नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में काम पर नहीं लौटने वाले संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी है। इनके अलावा 190 संविदाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास अधिकारियों और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि जिले में 305 संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से 287 हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे मनरेगा का कामकाज प्रभावित हुआ है। हड़ताल पर चल रहे तीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, 61 जेटीए, 28 लेखा सहायक और 5 ब्लॉक एमआईएस को तीन दिन में काम पर लौटने को कहा गया है।

ऐसा नहीं होने पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जबकि हड़ताल र चल रहे 190 संविदाकर्मियों पर कार्रवाई के लिए विकास अधिकारियों और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...