पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोटिस के बाद नहीं हटाए मकान प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया कब्जा

नोटिस के बाद नहीं हटाए मकान प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. बस स्टैंड के सामने जेसीबी से भवनों को हटाया गया।

रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क चौड़ाईकरण का मामला

भास्कर संवाददाता | नागौर

नोटिसों के बाद भी राजमार्ग के पास स्थित मकान नहीं हटाने पर रविवार को प्रशासन की टीमों ने कार्रवाई करते हुए बहुमंजिला इमारतों के कब्जाें को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई की। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ाई करण का दिन दिनों कार्य चल रहा है।

यहां राजमार्ग कार्य में बाधक बने भवनों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने मालिकों को नोटिस दिए थे। लेकिन समय पर मकानों को नहीं हटाया। ऐसे में एनएचआई व जिला प्रशासन की टीम की ओर से दिनभर कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड के सामने बहुमंजिला ईमारतें हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन मामला न्यायालय में चला गया।

इसी बीच प्रशासन व एनएचआई की टीम ने पूर्व में सर्वे के दौरान मुआवजा राशि संबंधित दुकानदारों को प्रदान की कर दी थी। रोडवेज बस स्टेंड के सामने दुकानदारों व किरायेदारों के बीच तनातनी को लेकर लंबे समय से मामला अधरझूल में लटका हुआ था।

रविवार को नागौर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, कोतवाल सुरेंद्रसिंह जोधा व एनएचआई की टीम यहां पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एकबारगी विवाद भी खड़ा हो गया। लेकिन मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस जाब्ते के कारण विवाद शांत करवा दिया गया। ऐसे में कब्जा हटाने की कार्रवाई देर शाम तक चली।

खबरें और भी हैं...