पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंवरा पटवारी का तीन बार में 2700 रुपए लेते का वीडियो वायरल, एसडीएम को जांच, आज कलेक्टर को देंगे रिपोर्ट

तंवरा पटवारी का तीन बार में 2700 रुपए लेते का वीडियो वायरल, एसडीएम को जांच, आज कलेक्टर को देंगे रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तंवरा के पटवारी जगदीश प्रसाद द्वारा रुपए लेने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह 3 बार में कुल 2700 रुपए लेते दिख रहे हैं। आरोप है कि जमीन का नामांतरण खोलने के लिए पटवारी ने 2700 रुपए लिए। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने मामले की जांच के आदेश जायल एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद को दिए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को देनी होगी। कलेक्टर का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर पटवारी पर कार्रवाई होगी। वायरल हुए वीडियो में रुपए देने वाले के पास बैठा एक युवक किसी मूर्ति की तारीफ करते सुनाई दे रहे है। पटवारी अपने कागजात पर साइन करता दिख रहा है। साइन करने के बाद वह एक युवक से 1500 रुपए लेता है। एक हजार रुपए और मांगता है। युवक कुछ जानकारी मांगते हैं तो वह उन्हें मंगलवार को आने का कहता है। पटवारी प्रमाण पत्र लाने की बात भी वीडियो में कहता दिख रहा है। कुछ रुपए कम पड़ते हैं तो युवक के साथ आया आदमी 200 रुपए देता है।

शिकायतकर्ता मोतीराम ने बताया कि उसके खेत का नामांतरण करवाना था। पटवारी जगदीश प्रसाद ने 5 हजार रुपए मांगे। उसने 2500 रुपए ले भी लिए। लेकिन काम नहीं किया। एक नकल के 200 रुपए लिए। वीडियो 8 माह पुराना है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्माराम चांगल ने बताया कि पटवारी लोगों का शोषण कर रहा है। उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दोनों ही पक्षों को बुलाया है

दोनों पक्षों को बुलाया है। वायरल हुए वीडियो को लेकर पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा है। पटवारी ने लिखित में अपना पक्ष रखा है। अब सोमवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता को भी बुलाया है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। सुरेंद्र प्रसाद, एसडीएम, जायल

दबाव बनाने को कर रहे हंै ब्लैकमेल: पटवारी

यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। मूर्ति के लिए रुपए लिए थे। नकल देने के 200 रुपए लिए थे। इसका मेरे पास रिकॉर्ड भी पड़ा है। शिकायत करने वाला मोतीराम और धर्माराम ब्लैकमेल कर रहे हैं। मोतीराम के खेत में हौज निर्माण का 6 लाख रुपए का नियम विरुद्ध भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस काम के लिए जब मना किया तो यह वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल कर दिया है। जगदीश प्रसाद, पटवारी, तंवरा

खबरें और भी हैं...