नागौर | शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे से लेकर विजय वल्लभ चौराहे तक शीघ्र ही नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन श्रवण कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अगले 4-5 दिनों में किले की ढाल, गांधी चौक, दिल्ली दरवाजा रोड होते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह सड़क बन जाने से राहगीरों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ये मार्ग सीवरेज लाइन बिछाने के कारण कई जगह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इसी मार्ग पर यातायात का अधिक दबाव भी रहता है।