पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान की बैठक, समाज में जागरूकता को बताया जरूरी

लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान की बैठक, समाज में जागरूकता को बताया जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत शिरोमणि श्री लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा नागौर के तत्वावधान में माली समाज के पदाधिकारियों तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया। राम स्नेही संत राम रतन महाराज व बालाजी सेवा धाम के महन्त बजरंग दास महाराज के सानिध्य में अमरपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माली समाज संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष पुखराज सांखला थे।

अध्यक्षता स्मारक विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने की। विशिष्ट अतिथि सुमेर शिक्षण संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कच्छावा, ओंकार राम कच्छावा, नगर परिषद के सभापति कृपाराम सोलंकी, नागौर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जीवन मल भाटी, माली समाज नागौर के अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार, मोतीलाल सांखला थे।

राजेंद्र गहलोत ने कहा कि अमरपुरा धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना के साथ साथ शैक्षिक चेतना का केन्द्र बने,ऐसा प्रयास होगा। बजरंगदास महाराज ने सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना के क्षेत्र में माली समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जीवन को परमार्थी कार्यों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुमेर शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष रुघनाथ सिंह सांखला,भगवानाराम, रामस्वरूप पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान सचिव राधाकिशन तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं संचालन बालकिशन भाटी व मनोहरलाल परिहार ने किया।

इस अवसर पर भामाशाह रामेश्वर कच्छवाह, रमेश भाटी, रामबक्ष सांखला, रामविलास सांखला, रामकुमार सोलंकी, हरीशचन्द्र देवड़ा तथा अजीत सिंह गहलोत, देवीसिंह सोलंकी , अनिलकुमार कच्छवाह, युधिष्ठिर परिहार, प्रदीप, नरेन्द्र सिंह, मोहनराम देवड़ा ,धर्मसिंह, जेठमल, रवीन्द्रसिंह परिहार व प्रेमसुख सांखला, नथमल गहलोत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कमल भाटी ,पारसमल परिहार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...