पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाधीच समाज के युवाओं ने की पहल मोक्षधाम में सफाई कर लगाए परिंडे

दाधीच समाज के युवाओं ने की पहल मोक्षधाम में सफाई कर लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत रविवार को दाधीच समाज के युवाओं ने मोक्षधाम में साफ-सफाई कर पौधारोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। साथ ही आस-पास में लगे पेड़-पौधों की सार संभाल कर उनके पास लगे कचरों के ढेर को हटाया। इस दौरान समाज के युवाओं ने सप्ताह में एक बार सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। सफाई अभियान में भारतीश जोशी, प्रकाश, जीतेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, दिनेश मिश्रा, धर्मेंद्र, यतिराज धानावत, राहुल धानावत, राजेश आसोपा, नारायण व्यास, गणेश पाटोदिया, कपिल मिश्रा, किशन आसोपा, राजकुमार आसोपा, अंकित दाधीच, बजरंग, अनिल करेशिया, कैलाश रतावा, हर्ष आदि मौजूद थे। युवाओं ने इस मौके पर 11 परिंडे लगाए। पहले से लगे परिंडों को साफ किया व पानी डाला।

रोल | डेह गांव में कुंजल युवा मंडल द्वारा रविवार को पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। मंडल के सदस्यों ने गर्मी के मौसम को लेकर पक्षियों के लिए 51 परिंडे लगाए तथा इसके लिए गांव में भी जनजागरण किया गया। परिंडे लगाने से पक्षियों को अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान डॉ. रतनाराम बिडियासर, कालुसिंह, महादेव दंतुसलिया, पुखराज रेवाड़, अमराराम, पिंटू, बस्तीराम बासट, रामनारायण, पप्पू, विनोद गौरा, रिछपाल, राजेंद्र, विजेंद्र, ओमप्रकाश, जितेंद्र, तेजाराम व अशोक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...