दधवाड़ा | नोखा चांदावता में भामाशाह वैष्णव परिवार की ओर से एकदिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यकर्ता गजेंद्र सैन ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता व उनकी प्रशिक्षित टीम द्वारा 220 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गई एवं 40 मरीजों को नागौर रैफर किया गया।
इस मौके पर आयोजन कर्ता भामाशाह रामेश्वर लाल वैष्णव, गजेंद्र सिंह चांदावत, रतनदास, वासुदेव, बजरंग दास, उमत दास, विक्रम कुमार, विजय कुमार, निर्मल कुमार, दिलखुश, कृष्णा, ओमप्रकाश सैन, कालू खां तेली, सुरेंद्र राणा, कल्याण सिंह खीची, सुभाष सैन, लूणा राम देवासी आदि मौजूद थे।