भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नागौर की बैठक रविवार को जोधपुर रोड ताऊसर बाईपास स्थित मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश डागा के कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लीलम तोलावत ने की। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष नागौर संगठन प्रभारी रामकुमार भूतड़ा, नागौर विधायक हबीबुर्रहमान भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में कार्यकर्ता ने कहा कि अधिकारी काम नहीं करते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। उनका कहना था कि अब चुनाव में कुछ माह शेष है तो कार्यकर्ताओं को याद किया जा रहा है। उनका कहना था कि भाजपा सत्ता में होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। नेता तक काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी तक उनके काम नहीं करते। बैठक में हाल ही के मीटर प्रकरण को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं को नाराज देख वरिष्ठों ने उन्हें संभाला और आराम से बात रखने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है इनके बिना कोई भी संगठन नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार का काम अलग-अलग है सरकार विकास करती है जबकि संगठन कार्यकर्ताओं को जोड़ते है। विधायक ने केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पशु प्रदर्शनी स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
डैमेज कंट्रोल
प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि किसी कार्यकर्ता का कोई काम नहीं हो रहा है तो वे अपनी बात रख सकते है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर व पांच बूथ पर एक बूथ अध्यक्ष बनाकर बूथों का सत्यापन करने की सीख कार्यकर्ताओं को दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भड़ास भी निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी हमारी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। बिरदीचंद सांखला ने कहा कि शहर की सड़कों के गड्डे हमारी सरकार को ले डूबेंगे। जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने कहा कि बिना सामंजस्य के कोई भी कार्य करना ठीक नहीं होता इसलिए हमें चाहिए कि प्रत्येक आदमी के साथ सामंजस्य से कार्य करें। इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डागा, अरबन बैंक के चेयरमैन जीवणमल भाटी, मनीष बंसल, मीडिया प्रभारी अरविन्द भाटी, घनश्याम भाटी, दीपक गहलोत, पदम सारस्वत, पाबूराम ज्याणी, पवन सारस्वत, शुभम भास्कर, कमल सैन मौजूद थे। इसके साथ ही उपाध्यक्ष गोविंद जी सोनी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश बिरला, मनीष बंसल मौजूद रहे। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष घनश्याम भाटी ने नागौर हॉस्पिटल में सर्जन लगाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष लीलम तोलावत ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। बैठक में प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, नागौर शहर मंडल उपाध्यक्ष सोहन भाटी, ओमप्रकाश डागा, नंद किशोर जांगिड़, प्रमोद सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पवन पंचारिया, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल तोलावत, युवा मोर्चा महामंत्री मंडल दीपक सोनी, रमेश अपूर्वा, रामकुमार चौधरी, मुन्ना छिंपा, दिनेश मरुधरा, प्रतीक पारीक मौजूद थे।
गोगेलाव | गांव श्रीबालाजी में भाजपा के केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक हबीबुर्रहमान ने नागौर मंडल कार्यकर्ताओं को कहा कि 26 मई को नागौर में केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर रैली निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलोत, जिला महामंत्री पाबूराम ज्याणी, मंडल उपाध्यक्ष मूलाराम, तोलाराम, भंवर बिश्नोई, बजरंगलाल, हरिकिशन जोशी, देवंेद्र आदि उपस्थित थे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष भूतड़ा बोले - कार्यकर्ताओं की नाराजगी है तो वे सीधे बात करें