पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 विषयों के 231 वरिष्ठ शिक्षकों व 74 प्रधानाचार्य के बाहरी जिलों में तबादले

8 विषयों के 231 वरिष्ठ शिक्षकों व 74 प्रधानाचार्य के बाहरी जिलों में तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक ग्रेड थर्ड की तबादला सूचियां अटकने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों की पहली तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें नागौर के 74 प्रधानाचार्य का जिले की स्कूलों और दूसरे जिलों की स्कूलों में स्थानातंरण किया गया है। 41 प्रधानाचार्य ऐसे हैं जिन्हें दूसरे जिलों से स्थानातंरण कर गृह जिले की स्कूलों में पदस्थापन दिया गया है। वहीं, अजमेर मंडल की तरफ से चार जिलों की जारी की गई आठ विषयों के वरिष्ठ शिक्षक तबादला सूची में नागौर के 231 शिक्षकों के तबादले किए गए। उपनिदेशक सीताराम गर्ग की तरफ से जारी की गई सूची में 9 शिक्षकों का जिले से बाहर स्थानातंरण किया गया है। वहीं 221 शिक्षकों का जिले की एक स्कूल से दूसरी स्कूल में स्थानातंरण हुआ है। 15 शिक्षक जो लंबे समय से बाहरी जिलों की स्कूलों में कार्यरत थे, उनका स्थानातंरण गृह जिले की स्कूलों में रिक्त पदों पर किया गया है।

प्रारंभिक शिक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों की तबादला की सूची जारी

इन विषयों के 231 शिक्षकों के तबादले

अजमेर मंडल द्वारा जारी सूची में 7 वरिष्ठ शा. शिक्षकों का जिले की स्कूलों में स्थानातंरण किया है। वहीं संस्कृत विषय के 23, वरिष्ठ शिक्षक विज्ञान के 31, गणित के 43, सामाजिक विज्ञान के 24, सामान्य के 6, अंग्रेजी के 40, हिंदी के 47 वरिष्ठ शिक्षकों का जिले की स्कूलों में तबादला किया गया है। इसी प्रकार विज्ञान के 3, गणित के 1, साम.विज्ञान के 2, सामान्य के 1, अंग्रेजी के 3 वरिष्ठ शिक्षकों को बाहरी जिलों की स्कूलों में स्थानातंरण हुआ है। इसी प्रकार विज्ञान के 12 वरिष्ठ शिक्षकों को भीलवाड़ा से नागौर तथा अंग्रेजी के 3 सहित कुल-15 को बाहरी जिलों से जिले की स्कूलों में पदस्थापन दिया है।

आगे क्या

अब व्याख्याताओं की तबादला सूची होगी जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रधानाचार्य व अजमेर मंडल द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों की पहली तबादला सूची जारी होने के बाद अब आगामी दिनों में व्याख्याताओं के लिए तबादला सूची जारी होगी।

खबरें और भी हैं...