प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नागौर में 11 जगहों पर सोमवार से योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर का आगाज किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 जून तक चलेगा। इसमें अनुभवी प्रशिक्षक लोगों को योग और प्राणायाम की क्रियाएं सिखाएंगे। संस्था इंचार्ज वीके अनिता बहन ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
इसकी पूर्व तैयारी और लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार से पुलिस लाइन, नागौर, जिला कारागृह, जैन विश्वभारती, हाउसिंग बोर्ड, नेहरू उद्यान, बीआरसीएफ कार्यालय के सामने उद्यान, दीनदयाल उपाध्याय जीवन कौशल योजना कार्यालय, बागडिय़ा मार्केट में योग शिविर शुरू होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, नूर मार्केट और ब्रह्मकुमारी सेंटर में भी शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 जून तक राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन, मेडिकल विंग की ओर से आयोजित करवाया जाएगा। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को जीवन में योग का लाभ भी बताया जाएगा।