पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक 25 को

एंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक 25 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | सरकार की रोडवेज नीतियों के विरोध में रोडवेज रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन की मासिक बैठक 25 मई को सुबह 10 बजे केंद्रीय बस स्टैंड नागौर पर होगी। अध्यक्ष लक्ष्मण दान कविया ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी रोडवेज विरोधी नीतियों को लेकर यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा रोडवेज कर्मियों के सम्मुख संघर्ष की रणनीति का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि केवल रोडवेज विभाग के कर्मियों को ही 7वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रखा गया है। पिछले 2 वर्षों से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। जबकि अन्य सभी विभागों को दीपावली पर बोनस दिया जाता रहा है। ऐसे में रोडवेज कर्मियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने सभी रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी जागररूकता व एकता का परिचय देकर सरकार की रोडवेज विरोधी दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करें ।

खबरें और भी हैं...