पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद के बाद अजमेरी दरवाजा के पास युवक की हत्या

जमीन विवाद के बाद अजमेरी दरवाजा के पास युवक की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. हत्या के बाद घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस।

शव मोर्चरी में रखवाया, नागौर जिले में नाकाबंदी

भास्कर संवाददाता | नागौर

अजमेरी गेट के पास जमीन विवाद में एक युवक की गोली और तलवारों से हमला कर हत्या कर दी गई। नागौर शहर में यह इस साल की दूसरी हत्या की वारदात है।

धनराज पुत्र बस्तीराम बाइक से अजमेरी गेट होते हुए जा रहा था। तभी उस पर हमाल किया गया। हमला करने के बाद बदमाश फरार हाे गए। धनराज के पेट में गोलियां लगी है और सिर में भी गंभीर चोट के निशान है। लोगाें की मदद से घायल को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति संभाली। कोतवाल सुरेंद्रसिंह जोधा सहित सीओ सुभाषचंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे इसके बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल का जायजा लेने आए। इधर पुलिस में शहर से निकलने वाले सभी रास्ताें पर नाकाबंदी करवाई है। इधर पारिवारिक सूत्रों के अनुसार धनराज पर हमला करने वाले रिश्तेदार ही है। जिन्होंने जमीन विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

निगेटिव न्यूज सेक्शन

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी हैं।

खबरें और भी हैं...