मौलासर | धनकोली के श्री यादें मंदिर में रविवार को प्रजापति समाज की बैठक गोविंदराम प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्रामीण अंचल में वितरण करने वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रजापत ने बताया कि नागौर में 17 जून को आयोजित रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करके समाज की मांगों को सरकार को अवगत कराने के लिए समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रजापति युवा शक्ति संघ मौलासर के अध्यक्ष बजरंगलाल बावड़ी ने गांवों में रैली में जाने के लिए पीले चावल वितरण किए। इस मौके पर हीरालाल, संरक्षक सुरेश कुमार, गणेशाराम, भंवरलाल लादडिय़ा, जितेन्द्र प्रजापत, ओमप्रकाश निमोद, बोदूराम धनकोली, श्रवण राम, मोतीराम, मूलाराम, श्रवण कुमार सहित युवक मौजूद थे।