लाडनूं. राजकीय जौहरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अवकाश के दिनों में भी चलाई जा रही कक्षाएं।
डीडवाना. पीपीपी मोड पर ऐसा बनेगा बस टर्मिनल डीडवाना में।
भास्कर संवाददाता | डीडवाना
डीडवाना क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एक नया बस स्टैंड मिलने वाला है और यह बस स्टैंड डीडवाना आगार प्रबंधक कुचामन रोड पर स्थित कार्यालय के सामने एक निजी भूमि पर बन रहा है, जो पीपीपी मोड का होगा और बस टर्मिनल के नाम से जाना जाएगा। जिसका कार्य प्रगति पर है और हाल ही में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निर्माणाधीन कार्य का जायजा भी लिया था।
परिवहन मंत्री यूनुस खान के प्रयासों से करोड़ों की लागत से नया बस स्टैंड डीडवाना में बन रहा है। यह बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर बनेगा। इस संदर्भ में राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण परिवहन विभाग जयपुर की ओर से सचिव जगरूप सिंह यादव द्वारा जिस स्थान पर बस स्टैंड बनने वाला है, उस भूमि के संबंध में पालिका ईओ से रिपोर्ट थी जो दे दी गई।
8 नवंबर 2017 को विभाग ने पालिका को एक पत्र लिखा था। जिसकी रिपोर्ट जल्द मांगी गई थी। जिसमें बताया था कि डीडवाना में स्वयं के स्तर पर शंकरलाल परसावत 0.85 हैक्टर भूमि यानी करीब 5 बीघा भूमि पर बस टर्मिनल बनाकर राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण को सुपुर्द करना चाहते है। उक्त कृषि भूमि का वाणिज्य उपयोग के लिए रूपांतरण करवाकर वाणिज्यिक निर्माण करवाना चाहते है। उक्त भूमि को वाणिज्य उपयोग में संपरिवर्तन कराने में कितनी राशि खर्च होगी एवं भूमि रूपांतरण की दर क्या है आदि रिपोर्ट पालिका से मांगी थी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि परसावत द्वारा बस टर्मिनल एवं वाणिज्यिक उपयोग निर्माण के लिए प्रस्तावित क्षेत्र की डीएलसी दर भी भेजी जाए। इस पर पालिका ने विभागीय रिपोर्ट भेजकर 43 लाख रुपए की राशि जमा कर निर्माण की इजाजत दे दी थी। जिसका कार्य प्रगति पर हैं।
डीडवाना क्षेत्र में कुचामन रोड पर पीपीपी मोड पर बनने वाला यह बस स्टैंड नागौर जिला ही नहीं बल्कि संभवतया ऐसा बस स्टैंड बनेगा, जो प्रदेश में कम ही स्थानों पर है। इस संदर्भ में रोडवेज डिपो मैनेजर ने जानकारी तो नहीं दी, मगर यह जरूर कहा कि पीपीपी मॉडल पर बस टर्मिनल बनेगा, ऐसा पत्र हमें मिला था। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। इस बस स्टैंड में विशेष प्रकार की सुविधाएं रहेगी। जिसमें शौचालय, स्नानघर, वेटिंग हॉल आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पार्किंग व हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। 22 करोड़ से बस स्टैंड का निर्माण होगज्ञ।