भास्कर संवाददाता | नागौर
सीकर में 10 जून को होने वाली किसान हुंकार महारैली के लिए जनसंपर्क अभियान का आगाज सोमवार से होगा। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने बताया कि सीकर जिले के गोकुलपुरा से वे अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।
उसके बाद दासा की ढाणी, चैनपुरा, चारण का बास, हरदयालपुरा, पिपराली, कुशलपुरा, गुंगारा, तारपुरा, बेरी, कोलीड़ा, कूदन, जेरठी, दादिया, कटराथल, दौलतपुरा, कुड़ली, हाउसिंग बोर्ड, शिवसिंहपुरा, नवलगढ़ रोड और जाट कॉलोनी आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर महारैली के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, किसान, आमजन वर्तमान भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है। वहीं कांग्रेस के बजाए अब तीसरे मोर्चे के विकल्प को तलाश रहा है। जिसमें उन्हें खूब समर्थन मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि विधायक बेनीवाल संपूर्ण कर्ज माफी, कृषि के लिए मुफ्त बिजली, टोल मुक्त राजस्थान और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर नागौर, बाड़मेर और बीकानेर में किसान हुंकार महारैली कर चुके हैं। अब सीकर में उनकी यह चौथी रैली होगी।