- Hindi News
- National
- आचार्य रामस्वरूप की कथा आज से, संस्कृत को संस्कृति से जोड़ने का बताएंगे महत्व
आचार्य रामस्वरूप की कथा आज से, संस्कृत को संस्कृति से जोड़ने का बताएंगे महत्व
आचार्य रामस्वरूप की कथा आज से, संस्कृत को संस्कृति से जोड़ने का बताएंगे महत्व
नागदा | शहरवासियों को संस्कृत और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार से भागवत कथा शुरू होगी। महर्षि पतंजलि संस्कृत गुरुकुल समिति के तत्वावधान में बिरला मंदिर में होने वाली कथा में चारधाम मंदिर उज्जैन के आचार्य रामस्वरूप ब्रह्मचारी 23 मई तक अलग-अलग अध्याय के माध्यम से भक्तों को संस्कृत से भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्व बताएंगे। कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकलेगी। सुबह 9 बजे जीवाजीनगर उज्जैन फाटक के समीप स्थित शिव मंदिर से शुरू होने वाली कलश यात्रा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरकर कथा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 6 बजे से कथा चलेगी।