- Hindi News
- National
- सुविधा... मातृ वंदना योजना में महिला मजदूरों को दी जाएगी 5 हजार रुपए की सहायता
सुविधा... मातृ वंदना योजना में महिला मजदूरों को दी जाएगी 5 हजार रुपए की सहायता
नागदा | मातृ वंदना योजना में जिले की महिला मजदूर को गर्भधारण से प्रसव के बाद तक पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। गर्भवती महिला को पंजीयन के समय पहली किस्त एक हजार रुपए, गर्भावस्था में दो हजार और प्रसव के बाद तीसरी किस्त दो हजार रुपए मिलेंगी।