पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो रुपए की सुपारी लेने के बहाने बदमाश ने 90 साल की मूक बधिर वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन

दो रुपए की सुपारी लेने के बहाने बदमाश ने 90 साल की मूक-बधिर वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृद्धा धापूबाई जिसके साथ वारदात हुई।

क्षेत्र में पहली बार वारदात

पुरुषोत्तम के अनुसार उनके क्षेत्र में पहली बार एेसी वारदात हुई है। खास बात यह है कि जिस जगह उनकी दुकान है, वहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बावजूद बदमाश वारदात कर गया। बदमाश ने गर्मी को देखते हुए वारदात करने के लिए दिन का समय चुना, क्योंकि दोपहर में मोहल्ले के लोग बाहर की बजाए घर में ही रहते हैं। जब तक कोई बाहर निकलता तब तक बदमाश वारदात कर भाग गया।

इससे पहले मई व जून 17 में हो चुकी है वारदात

1 मई 2017 काे बाइक सवार स्नेचरों ने कंचन गैस एजेंसी के सामने प्रकाश नगर निवासी आशा पति सुंदर गुर्जर के गले से मंगलसूत्र खींच लिया था। हालांकि जुलाई 2017 में जावरा में पकड़ाई बदमाशों की गैंग ने शहर में वारदात करना कबूला था। इसमें आशाबाई का सामान भी था। पुलिस की मदद से आशाबाई को उसका मंगलसूत्र मिल गया था।

18 जून 2017 की शाम सब्जी लेकर घर लौट रही गुलाबबाई कॉलोनी निवासी झमकूबाई जैन के गले से स्नेचरों ने 32 ग्राम की सोने की चेन खींच ली थी। जुलाई 2017 में जावरा में पकड़ाई इसी गैंग से झमकूबाई का सामान मिलने की भी उम्मीद थी। मगर शायद पुलिस को माल नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...