उन्हेल | पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर सोमवार को पिता द्वारा अपने पुत्र के साथ मारपीट का आवेदन पुलिस थाने में दिया गया है। जिसमें पंकज पिता मनोहरलाल धाकड़ ने बताया उसके पिता द्वारा पैतृक संपत्ति को एक सप्ताह पूर्व बेचा गया है। जिस पर उसने नागदा न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई। करीब 3 साल से पंकज को उसके पिता ने अलग कर पैतृक संपत्ति मे कोई हिस्सा नहीं दिया। जबकि संपत्ति उसके दादा के समय की है। आपत्ति लेने पर ही पंकज पर पत्थर से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। पंकज ने उचित कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।