नागदा | बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढाई के साथ विभिन्न गतिविधियां भी जरूरी है। बच्चे में विद्यमान प्रतिभा का सही आकलन समर कैंप में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से ही होता है। यह बात ग्लोबल एकेडमी में 10 दिनी समर कैंप फन एंड मस्ती की शुरुआत पर मुख्य अतिथि सीएसपी मानसिंह परमार ने कही। एकेडमी के चेयरमैन पंकज मारू ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए गतिविधियों के महत्त्व को बताया। स्वागत भाषण व कैंप का उद्देश्य संस्था प्राचार्य उमा पालीवाल ने बताया। विद्यार्थियों के लिए क्राफ्ट, पेंटिंग व वेस्ट मटेरियल के उपयोग से तैयार की गई कला कृतियों का निर्माण, गणित जैसे विषय को बच्चे आसानी से कैसे रोचक बनाए, योग-ध्यान, माइंड गेम, मोटीवेशनल लेक्चर आदि गतिविधियां कैंप में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एकेडेमी के डायरेक्टर पंकज पावेचा, सुरेंद्रसिंह चौहान, निर्मल जैन, विनयराज शर्मा, ट्रेनर नीतीश परिहार, आकांक्षा कोहली, मोहित रावत, हिमांशी वस्ती आदि मौजूद थे।