नागदा | प्रदूषण बोर्ड व नगर पालिका की टीम ने सोमवार को अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की। प्रदूषण बोर्ड के आर.पी. शर्मा, एम.एल. सिंदल के साथ नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कुशल धोलपुरे ने 4 दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर 800 रुपए का जुर्माना किया है। टीम ने एमजी रोड पर लालाजी मिष्ठान भंडार, अरोड़ा नमकीन, गेलड़ा मिष्ठान भंडार व रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सोलंकी नमकीन पर कार्रवाई कर 800 रुपए का जुर्माना किया है। टीम में विनोद मेवाती, राजेश डुलगज, विनोद बालोदे, आकाश कलोसिया, राहुल संगत, प्रकाश चौहान, दीपक बामनिया शामिल थे। अमानक पॉलीथिन को लेकर अब लगातार कार्रवाई की जाएगी।