पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क सुधारने में डामर की जगह डाल रहे ऑइल, दिख रही गिट्‌टी

सड़क सुधारने में डामर की जगह डाल रहे ऑइल, दिख रही गिट्‌टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क की मरम्मतीकरण के नाम पर डामर की जगह मात्र ऑइल डालकर सड़क को चमकाने का काम किया जा रहा है। मामला प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी गांव रोहलकलां की सड़क का है। मरम्मतीकरण में ठेकेदार ने क्या किया, यह बोलने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि सड़क के मरम्मत के बाद भी अंदर से झांकती गिट्टी ही पूरी दास्ता बयां कर रही है। यह फोटो भास्कर के एक जागरूक पाठक ने भेजी है। जिन्होंने बताया कि 5 साल तक सड़क के संधारण की व्यवस्था निर्माण कंपनी को करना होती है, लेकिन ठेकेदार कुछ गड्‌ढे भरकर इतिश्री कर लेते हैं और पूरी राशि का व्यय बता देते हैं।

रोहलकलां के ग्रामीण भेरूलाल ने बताया 3.6 किमी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री योजना के तहत 2015 में 1 करोड़ 64 लाख रुपए में हुआ था। 29 सितंबर 2020 तक सड़क का रखरखाव करने की जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की है यानी 5 साल तक निर्माण कंपनी के ठेकेदार को अलग-अलग राशि खर्च कर संधारण की व्यवस्था करना है। तीसरे वर्ष यानी 2018 में 1 लाख 22 हजार रुपए खर्च करना है, लेकिन राशि खर्च सड़क को दुरुस्त करने के नाम पर डामर की जगह मात्र आइल डालकर इतिश्री की जा रही है। ऐसे में सड़क बारिश में ही खराब हो जाएगी और ग्रामीणों को परेशान होना पड़ेगा। भेरूलाल द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की जा रही है ताकि उचित निर्माण कार्य हो।

रोहलकलां मार्ग

डामर चढ़ाया पर गिट्‌टी ही बाहर दिख रही है।

बनबना-महिदपुर मार्ग बनने से बचेगा समय और खर्च

नागदा से महिदपुर रोड होकर महिदपुर सिटी तक पहुंचने के लिए टू-लेन बना हुआ है, लेकिन करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता हुआ बनबना से महिदुपर तक जाने का एक और मार्ग है। जो नागदा से बनबना, मोहना, रानी पिपल्या फंटा, बोरखेड़ा पित्रामल, हिड़ी होकर यह मार्ग महिदपुर को मिलता है, इसका निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना व लोक निर्माण विभाग के माध्यम से टुकड़ों में किया गया था। जर्जर होने पर एक बार पेंचवर्क भी हुआ, लेकिन उसमें भी लापरवाही हुई। अभी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और गड्‌ढों की भरमार है। एक दर्जन गांव के ग्रामीण इस मार्ग से नागदा व महिदपुर की ओर आवागमन करते हैं। खास बात यह है कि इस रास्ते से महिदपुर कम समय में पहुंचा जा सकता है, इसलिए अन्य राहगीर भी इस ओर से ही गुजरते हैं। बारिश में यह रोड परेशानी का सबब बनेगा। जिसे लेकर ग्रामीणाें ने बारिश के पहले ही सड़क निर्माण की मांग की है।

रतन्याखेड़ी सड़क के लिए पूर्व सरपंच ने लिखा पत्र- शहर से सटे गांव रतन्याखेड़ी मार्ग की हालात भी खराब हो गई। इसे दुरुस्त करने के लिए पूर्व सरपंच अर्जुनसिंह पंवार ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत से भी मांग की थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने प्राक्कलन भी तैयार किया था, लेकिन स्वीकृति नहीं हो पाई। पंवार ने बारिश के पहले सड़क निर्माण की मांग की ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारू बना रहे।

बनबना-महिदपुर मार्ग

सड़क पूरी तरह हो गई क्षतिग्रस्त।

खबरें और भी हैं...