अब उपस्थिति दर्ज कराने जय हिंद बाेलेंगे विद्यार्थी, आदेश जारी
नागदा | सरकारी स्कूलों में अब उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विद्यार्थी जय हिंद कहेंगे। इसका आदेश मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने जारी किया है। आदेश के अनुसार प्रदेशभर के स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग शब्दों का उपयोग किया जाता है। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए अब कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को जय हिंद ही कहना होगा।