पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलर्ट... श्रमोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 20 मई को, एडमिट कार्ड वेबसाइट से करें डाउनलोड

अलर्ट... श्रमोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 20 मई को, एडमिट कार्ड वेबसाइट से करें डाउनलोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय स्कूल में कक्षा-6, 7, 8, 9 और 11 वीं में प्रवेश के लिए 20 मई सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित यह परीक्षा सभी जिला स्तरीय परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें शामिल हो रहे छात्रों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड www.shramodayvidyalay.mp.gov.in और www.mpsos.nic.in पर उपलब्ध हैं। छात्र यहां से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य जानकारी फोन नंबर-0755-2671066 और 2552106 से भी प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...